Soniya Sahijwani"सोनिया सहिजवानी, पेशे से वकील और इच्छा से लेखिका, वर्तमान में, एक सरकारी उपक्रम के विधि कक्ष में कार्यरत है। सन 2019में,उनकी दो पुस्तकें प्रकाशित हुईं- 'यौर्स लीगली', लेखिका द्वारा आँखों देखी एवं स्वयं अनुभव करी कुछ घटनाओं पर आधारित, लघु कहानियों कासंकलन एवं, 'बेबी ऑन बोर्ड', जो की लेखिका के मातृत्व के सफर का सच्चा एवं निर्भीक वर्णन है। सोनिया एवं उनकी किताबें पिछले वर्ष, कई पुस्तक मेलों तथा साहित्य समारोह का हिस्सा रही हैं। लेखिका सोशल मीडिया, कई डिजिटल मीडिया तथा प्रिंट मीडिया में लगातार चर्चा में रही हैं। 'यौर्स लीगली' कानून के क्षेत्र को निष्पक्ष रूप से दर्शाने के कारण हर उम्र, पेशे के पाठकों को भायी है, और इस पेशे से संबन्धित उन चुनिन्दा किताबों में से है जो भारत में प्रकाशित हुईं हैं। वहीं दूसरी ओर, समाज में मातृत्व के प्रती सोच को बदलने एवं पिताओं की भूमिका को बराबरी महत्व देने के लक्ष्य से लिखी गयी उनकी दूसरी किताब 'बेबी ऑन बोर्ड' के लिए उन्हे हाल ही में, 'इंडियन लिटररी आवार्ड्स- 2020' में 'सर्वश्रेष्ठ लेखक - (जूरी) का सम्मान मिला है। बचपन से ही किताबें पढ़ने एवं लिखने में खास रुची रखती हुई सोनिया का हमेशा से ही सपना था की एक दिन, वह अपना नाम, लेखिका के रूप में उनकी खुद की किताब पर देखे। अपनी सच्ची एवं सरल रचनाओं के माध्यम से, लेखिका, हर उम्र, लिंग, जाती एवं पेशे के पाठकों तक पहुँचना चाहती है एवं उन्हे किसी तरह प्रेरित करने का आकांक्षा रखती है। आपकी सिया एल एल.बी. उनकी तीसरी पुस्तक है। " Read More Read Less
An OTP has been sent to your Registered Email Id:
Resend Verification Code
Hi! I'm Vidya, your virtual assistant.
Need a book recommendation, help with your order or support with any query? I’m here to assist you.